करणी सेना के सदस्यों ने एमपी में रोका एमसी स्टैन का कॉन्सर्ट, उन्हें थप्पड़ मारने की दी धमकी

करणी सेना ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में रैपर एमसी स्टैन का कॉन्सर्ट रोक दिया जिसके बाद उन्हें शो बीच में छोड़कर वापस जाना पड़ा। संगठन के सदस्यों का वीडियो सामने आया है जिसमें वे रैपर पर गाली का इस्तेमाल कर लोगों की मानसिकता खराब करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने रैपर को थप्पड़ मारने की धमकी दी।

Load More