करदाशियां जैसा दिखने के लिए ब्राज़ीलियाई महिला ने कराई सर्जरी, हुई बांझपन का शिकार
खुद को 'सर्जरी एडिक्ट' कहने वाली ब्राज़ीलियाई महिला जेनिफर पैम्प्लोना ने अमेरिकी टीवी स्टार किम करदाशियां जैसा दिखने के लिए ₹8.38 करोड़ से अधिक खर्च करके अब तक 30 से अधिक सर्जरी करवाई हैं। उन्होंने हाल ही में बट फिलर सर्जरी करवाई थी जिसके कारण अब वह बांझपन का शिकार हो गई हैं और उन्हें लगातार दर्द होता है।