करनाल में जेल प्रशासन की अनूठी पहल, पेट्रोल पंप चलाएंगे कैदी
हरियाणा के करनाल ज़िले में जेल प्रशासन ने कैदियों के सुधार और पुनर्वास के उद्देश्य से नई पहल की शुरुआत की है। जेल विभाग की ओर से एक पेट्रोल पंप खोला गया है जिसे जेल के कैदी चलाएंगे। जेल महानिदेशक (डीजी) मोहम्मद अकील ने बताया कि इससे कैदियों को काम करने का मौका मिलेगा और उनमें सुधार होगा।