करनाल में पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकियों की जांच गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी
5-मई को करनाल (हरियाणा) में पकड़े गए 4-संदिग्ध आतंकवादियों के मामले की जांच को गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया है। आतंकवादियों के पास से 3-आईईडी, 31-जिंदा कारतूस और ₹1.3 लाख की नकदी बरामद हुई थी। आतंकी कथित तौर पर पाकिस्तान के एक व्यक्ति के संपर्क में थे जिसने उन्हें विस्फोटक तेलंगाना पहुंचाने को कहा था।