करवा चौथ के दिन मामूली विवाद के बाद एमपी में शख्स ने चाकू से की पत्नी की हत्या
दमोह (मध्य प्रदेश) में करवा चौथ के दिन (रविवार) एक शख्स ने मामूली विवाद के बाद चाकू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के बाद वह खुद पत्नी को लहूलुहान हालत में लेकर अस्पताल पहुंचा और उसने डॉक्टर व पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।