ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के मुताबिक, इस साल करवा चौथ पर कई शुभ योग बन रहे हैं। बकौल ज्योतिषाचार्य, करवा चौथ की पूजा के लिए 1 घंटे 16 मिनट का समय मिलेगा और पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5:46 से 07:02 बजे तक है। महिलाएं शाम 7:58 बजे के बाद चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य दे सकती हैं।