करवा चौथ से पहले सोना हुआ महंगा

ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, करवा चौथ से पहले दिल्ली में सोने की कीमत में ₹700/10 ग्राम की तेज़ी आई है। 99.9% शुद्ध सोना बुधवार को बढ़कर ₹1,46,500/10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,98,000/किलो पर स्थिर रही। रुपए में कमज़ोरी के चलते सोने की कीमत बढ़ी है जबकि वैश्विक बाज़ार में कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

Load More