करवाचौथ पर एक बार चांद देखकर छलनी से चंकी की जगह बोनी कपूर को देख लिया था: उनकी पत्नी
अभिनेता चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में करवाचौथ का एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने कहा, "हम लोग (अभिनेताओं की पत्नियां व सहेलियां) एकसाथ पूजा करते हैं...एक बार चांद देखने के बाद मैं जैसी ही मुड़ी तो चंकी इधर-उधर खिसक गए थे और मुझे छलनी में सीधे बोनी कपूर का चेहरा दिखा था।"