करवाचौथ पर व्रत खोलकर घूमने निकली सुहागन राजस्थान में बनी हादसे की शिकार, तोड़ा दम
अजमेर (राजस्थान) में रविवार को करवाचौथ का व्रत खोलने के बाद पति-बेटियों के साथ स्कूटर पर घूमने निकली एक महिला हादसे का शिकार हो गई और अस्पताल ले जाते वक्त उसने पति की बांहों में दम तोड़ दिया। महिला की गर्दन बाइक के पहिए और मडगार्ड के बीच फंस गई थी। पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को पकड़ा है।