कराची यूनिवर्सिटी में विस्फोट करने वाली आत्मघाती महिला हमलावर का पति गिरफ्तार
पाकिस्तान में कराची यूनिवर्सिटी परिसर में मंगलवार को हुए विस्फोट में खुद को उड़ाने वाली 30-वर्षीय आत्मघाती महिला हमलावर के पति को सुरक्षा अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची यूनिवर्सिटी विस्फोट मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। विस्फोट में तीन चीनी नागरिकों समेत चार लोगों की मौत हुई थी जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे।