करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने के साथ पंत बने सर्वोच्च रैंक वाले भारतीय टेस्ट बल्लेबाज़
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ताज़ा रैंकिंग में सर्वोच्च रैंक वाले भारतीय टेस्ट बल्लेबाज़ बन गए हैं। दरअसल, 24-वर्षीय पंत ने बल्लेबाज़ों की टेस्ट रैंकिंग में अपना अब तक का सर्वोच्च स्थान हासिल किया है और वह 6 पायदान चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। नौवें स्थान पर काबिज़ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर के भारतीय टेस्ट बल्लेबाज़ हैं।