करिश्मा कपूर ने मां बबीता के जन्मदिन पर शेयर की उनके साथ अपने बचपन की तस्वीर
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपनी मां बबीता के जन्मदिन पर शनिवार को इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर की। उनकी बहन व ऐक्ट्रेस करीना कपूर ने मां के जन्मदिन पर अपने दोनों बेटे तैमूर और जहांगीर द्वारा उनके लिए बनाए गए हैंडमेड कार्ड की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, "हमारी दुनिया को जन्मदिन की बधाई।"