करिश्मा तन्ना के पति वरुण और ऐक्टर समीर कोचर से हुई करोड़ों की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस
मुंबई में फ्लैट बेचने के नाम पर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा और अभिनेता समीर कोचर से ₹1.03 करोड़ की ठगी करने के आरोप में एक दंपति पर केस दर्ज हुआ है। वरुण और समीर ने 2020 में दंपति को रुपए दिए थे। बकौल एफआईआर, कोचर ने ₹58.55 लाख और वरुण ने ₹44.66 लाख का भुगतान किया था।