करिश्मा ने कहा था 'दादा को असल ज़िंदगी में कई बार महिलाओं के बाल खींचते देखा है': धर्मेश दर्शन
निर्देशक धर्मेश दर्शन ने यूट्यूब चैनल 'लहरें रेट्रो' से 'राजा हिंदुस्तानी' के उस सीन पर बात की है जहां आमिर खान को करिश्मा कपूर के बाल खींचने थे। उन्होंने बताया, "करिश्मा ने कहा था 'मैंने दादा (राज कपूर) को असल ज़िंदगी में कई बार ऐसा करते देखा है'।" बकौल धर्मेश, करिश्मा को बाल खींचने के सीन को रियल बनाना था।