करीना कपूर और सैफ अली खान ने खरीदी ₹2 करोड़ की नई मर्सिडीज़ कार, सामने आई तस्वीरें
अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान ने मर्सिडीज़-बेंज़ की ₹2 करोड़ की एस 350डी कार खरीदी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज़ में करीना अपने बेटे जेह को गोद में पकड़े कार का कवर हटाती दिख रही हैं। कपल ने हाल ही में जीप रैंगलर रुबीकॉन खरीदी थी जिसकी कीमत ₹61 लाख से अधिक है।