किताब के नाम में 'बाइबल' के उपयोग को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने करीना को जारी किया नोटिस
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अभिनेत्री करीना कपूर की किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबल' के खिलाफ दायर एक याचिका पर करीना को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उनसे जवाब मांगा है कि शीर्षक में 'बाइबल' शब्द का इस्तेमाल क्यों किया गया। याचिका में कहा गया है कि ईसाई समाज की भावनाओं को आहत करने को लेकर करीना पर केस दर्ज होना चाहिए।