करीना के साथ रोमांटिक सीन करने में मेरे पसीने छूट गए थे: ऐक्टर विजय वर्मा
अभिनेता विजय वर्मा ने अभिनेत्री करीना कपूर के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने एक टॉक शो में बताया, "फिल्म 'जाने जां' में एक सीन है जब करीना मुझे रोमांटिक अंदाज़ में देखकर गाना गा रही हैं। उस सीन को करने में मेरे पसीने छूट गए।" बकौल विजय, उस सीन के दौरान वह घबराए हुए थे।