करीना को कॉलेज अटेंडेंस में दिक्कत आ रही थी, कहा था 'फिकर नॉट, अपुन है': विवेक ओबेरॉय
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने 'मैशेबल इंडिया' को बताया है कि मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में अभिनेत्री करीना कपूर उनकी जूनियर थीं। उन्होंने कहा, "बेबो (करीना) को अटेंडेंस में दिक्कत आ रही थी। मैंने कहा, 'फिकर नॉट, अपुन है'। (उनके) डिटेल्स लेकर अंदर गया और पूरी अटेंडेंस क्लियर करवाकर ले आया।" विवेक हालिया वेब सीरीज़ 'धारावी बैंक' में नज़र आए थे।