करीना ने की '12वीं फेल' की तारीफ, विक्रांत ने कहा- अब मैं रिटायर हो सकता हूं
अभिनेत्री करीना कपूर ने ऐक्टर विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म '12वीं फेल' की तारीफ की और फिल्म की टीम व कास्ट को लेजेंड बताया है। विक्रांत ने कहा, "बस, अब मैं रिटायर हो सकता हूं। (मैम) आपको अंदाज़ा नहीं होगा कि...यह मेरे लिए क्या मायने रखता है।" इस फिल्म के लिए विक्रांत को बेस्ट ऐक्टर (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।