करीब 30 वर्षों तक शौचालय के पानी को पीने के लिए इस्तेमाल करता रहा जापान का अस्पताल
जापानी मीडिया ने ओसाका यूनिवर्सिटी के हवाले से बताया है कि एक अस्पताल लगभग 30 वर्षों तक शौचालय के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी पीने के लिए इस्तेमाल करता रहा। बकौल यूनिवर्सिटी, कुछ जगह पाइप गलत तरह से लगाए गए जिससे पीने के पानी के पाइप शौचालय से जुड़ गए। अस्पताल की नई बिल्डिंग के निरीक्षण में इसका पता चला।