करीब 6 महीने पहले भी हुआ था कंझावला पीड़िता का ऐक्सीडेंट, सामने आया सीसीटीवी फुटेज
दिल्ली के कंझावला केस की पीड़िता का 16 जुलाई 2022 का वीडियो सामने आया है जिसमें उनका ऐक्सीडेंट होते दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय उन्होंने शराब पी हुई थी और सीसीटीवी फुटेज में वह सड़क किनारे पड़े टायर से टकराकर स्कूटर से गिरते दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय वह बुरी तरह घायल हुई थीं।