करीब 600 कर्मचारियों की छंटनी करेगी स्विगी: रिपोर्ट
'द फाइनेंशियल एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी अपने 6,000 कर्मचारियों में से करीब 8-10% कर्मचारियों की छंटनी करेगा। बकौल स्विगी, फंडिंग में कमी के बीच लागत को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इस छंटनी से मुख्य रूप से प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग और ऑपरेशंस क्षेत्र के कर्मचारी प्रभावित होंगे।