करीब डेढ़ महीने से लापता पंजाब के एक परिवार के 4 सदस्यों का शव नहर में कार के भीतर मिला
पंजाब के फरीदकोट में सरहिंद नहर में शुक्रवार को एक कार से एक ही परिवार के चार सदस्यों के क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए। गौरतलब है कि स्वर्ण मंदिर के दर्शन के लिए अमृतसर जाने के बाद से परिवार के सदस्य 11 जून से लापता थे। नहर में पानी का स्तर घटने के बाद एक राहगीर ने कार को देखा।