कर्ज़ में डूबे यूपी के लिए यह बजट ऊंट के मुंह में जीरा है: उत्तर प्रदेश के बजट पर मायावती
बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में बुधवार को जारी बजट पर कहा है कि कर्ज़ में डूबे राज्य के लिए यह बजट ऊंट के मुंह में जीरे के जैसा है। उन्होंने कहा, "प्रति व्यक्ति आय में अपेक्षित वृद्धि, रोज़गार व सरकारी भर्ती तो दूर, लोगों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ सरकार की गलत नीतियों व प्राथमिकताओं का प्रमाण है।"