कर्ज़दाताओं के रिलायंस सौदे को अस्वीकारने के बाद फ्यूचर लाइफस्टाइल के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा
फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन्स के चेयरमैन शैलेश हरिभक्ति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की अस्थिर, जटिल और अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "मैं...आगे कार्य करने के लिए विवश महसूस करता हूं।" दरअसल, बीते दिन कंपनी के सुरक्षित कर्ज़दाताओं ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को फ्यूचर की खुदरा संपत्ति बेचने के सौदे को खारिज कर दिया था।