कर्ण का ज़िक्र कर केरल एचसी ने बेटे को दस्तावेज़ों में अविवाहित मां का नाम लिखने की दी अनुमति
केरल हाईकोर्ट ने एक अविवाहिता के बेटे को महाभारत का उदाहरण देते हुए दस्तावेज़ों में केवल मां का नाम शामिल करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा, “हम ऐसा समाज चाहते हैं...जहां वैसे कर्ण न हों...जो माता-पिता की जानकारी न होने पर तिरस्कार होने के कारण जीवन को कोसता है...हमें असली कर्ण चाहिए जो महाभारत का असली नायक था।”