कर्नाटक एचसी ने राज्य सरकार को 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की दी अनुमति
कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 5वीं व 8वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने सरकार से असफल छात्रों को रिज़ल्ट गोपनीय रूप से बताने व अतिरिक्त कक्षाएं देकर आगे बढ़ने में मदद करने को कहा है। हालांकि, निजी स्कूल प्रबंधन संघों ने सरकार का यह फैसला रद्द करने की मांग की थी।