कर्नाटक और चंडीगढ़ में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

देश में एक बार फिर से कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक और चंडीगढ़ प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। आदेश के अनुसार, मास्क नहीं पहनने पर ₹500 जुर्माना वसूला जाएगा। इससे पहले हाल ही में दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ शहरों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था।

Load More