कर्नाटक की छात्राओं ने एससी से हिजाब पहनकर परीक्षा में शामिल होने की मांगी अनुमति
कर्नाटक की छात्राओं के एक समूह ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से राज्य के सरकारी शिक्षण संस्थानों को उन्हें हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दिए जाने का निर्देश देने की मांग की। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि वह जल्द इस पर सुनवाई करेंगे। कर्नाटक में प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा 9 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।