कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, राज्यपाल गहलोत ने दिलाई शपथ

कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (61) को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वह बी.एस. येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बने हैं। येदियुरप्पा के भरोसेमंद माने जाने वाले बोम्मई 2008 में बीजेपी में शामिल हुए थे। बोम्मई मैकेनिकल इंजीनियर हैं और वह तीन साल टाटा मोटर्स में काम कर चुके हैं।

Load More