कर्नाटक के टाइगर रिज़र्व में लगी आग में जला जंगल का ढाई एकड़ से ज़्यादा हिस्सा
कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिज़र्व में रविवार दोपहर को लगी आग में जंगल का ढाई एकड़ से ज़्यादा हिस्सा जल गया। अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया था और वन्यजीव इससे प्रभावित नहीं हुए। घटना के बाद निगरानी के लिए 400 अतिरिक्त फॉरेस्ट गार्ड्स की तैनाती के साथ ही 20 वॉचटावर्स भी बनाए गए हैं।