कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार पर अनधिकृत बैनर लगाने को लेकर लगा ₹50,000 का जुर्माना
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने अनधिकृत बैनर लगाने को लेकर ₹50,000 का जुर्माना लगाया है। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय के सामने बैनर लगाए गए थे। हाईकोर्ट ने शहर में लगाए गए अनधिकृत बैनरों को हटाने के लिए बीबीएमपी को निर्देश दिए थे।