कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार पर 'वोट के बदले पानी की आपूर्ति' का वादा करने पर केस दर्ज
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर बेंगलुरु में एक चुनावी सभा में आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शिवकुमार ने बेंगलुरु (ग्रामीण) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अपने भाई व कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के लिए लोगों से वोट के बदले पानी की आपूर्ति कराने का वादा किया था।