कर्नाटक के पूर्व मंत्री मलिकय्या गुत्तेदार बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता मलिकय्या गुत्तेदार शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान उनके साथ मंच पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और राज्य मंत्री प्रियांक खरगे मौजूद थे। बकौल रिपोर्ट्स, गुत्तेदार ने अपने भाई नितिन गुत्तेदार के बीजेपी में शामिल होने के बाद से पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा था।

Load More