कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व कुमारस्वामी ने विधानसभा चुनाव में दर्ज की जीत
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने विधानसभा चुनाव में वरुणा सीट से बीजेपी के वी. सोमन्ना को 46,000 से अधिक मतों से हरा दिया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री व जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने चन्नापटना सीट से 15,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। कुमारस्वामी ने बीजेपी के सी.पी. योगेश्वर को हराया है।