कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत हुए कोविड-19 से संक्रमित
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की कोविड-19 रिपोर्ट मंगलवार को पॉज़िटिव आई। राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें उनके आवास पर ही क्वारंटीन किया गया व अगले आदेश तक राज्यपाल के सभी अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 279 नए केस मिले।