कर्नाटक के विधायक प्रदीप ईश्वर ने 'बिग बॉस कन्नड़' में लिया भाग, हो रही है आलोचना
कर्नाटक के विधायक प्रदीप ईश्वर की 'बिग बॉस कन्नड़-10' में भाग लेने पर आलोचना हो रही है। एक सामाजिक संस्था ने कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर यूटी खादर से प्रदीप की शिकायत कर कहा, "वह निर्वाचन क्षेत्र के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को अनदेखा कर रहे हैं।" शो की टीम ने बताया कि प्रदीप गेस्ट के तौर पर शो में आए थे।