कर्नाटक के सीएम ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ₹3.27 लाख करोड़ का बजट किया पेश
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ₹3.27 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। बजट में चुनावी वादों को पूरा करने के लिए ₹52,000 करोड़ और स्कूलों व कॉलेजों में कमरों के निर्माण व मरम्मत के लिए ₹650 करोड़ का प्रावधान है। वहीं, शून्य ब्याज दर पर अल्पावधि ऋण सीमा बढ़ाकर ₹5 लाख की गई है।