कर्नाटक को 'एसएमएस' से बचना होगा: सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन व शिवकुमार को लेकर एमपी सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कहा है, "कर्नाटक को 'एसएमएस' (सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खरगे व डी.के. शिवकुमार) से बचना होगा।" उन्होंने कहा, "जैसे करप्ट मैसेज मोबाइल को खराब कर देता है वैसे ही एसएमएस कर्नाटक के भविष्य को तबाह कर देगा।" बकौल शिवराज, डबल इंजन की सरकार ही राज्य को बचा सकती है।