कर्नाटक चुनाव के मतदान से पहले पायलट का 'जन संघर्ष यात्रा' निकालना सही नहीं था: रंधावा
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने 15 मई को समाप्त हुई पार्टी नेता सचिन पायलट की 'जन संघर्ष यात्रा' को लेकर कहा है कि इस यात्रा का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, "यात्रा निकालने में कोई समस्या नहीं है लेकिन कर्नाटक चुनाव के मतदान से पहले यात्रा निकालने का निर्णय सहीं नहीं था।"