कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इकबाल हुसैन से हारे पूर्व सीएम कुमारस्वामी के बेटे निखिल

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के बेटे व जेडीएस प्रत्याशी निखिल कुमारस्वामी राज्य विधानसभा चुनाव में रामनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इकबाल हुसैन से 10,715 मतों के अंतर से हार गए हैं। इस चुनाव में हुसैन को 87,690 वोट जबकि कुमारस्वामी को 76,975 वोट मिले। निखिल लोकसभा चुनाव 2019 में भी मांड्या से सुमलता अंबरीश से हार गए थे।

Load More