कर्नाटक चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार की 16 वोट से जीत के बाद डी.के. शिवकुमार ने दिया धरना
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जयनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सी.के. रामामूर्ति को 16 वोट से विजेता घोषित किए जाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने एक मतगणना केंद्र के बाहर धरना दिया। शिवकुमार ने दावा किया कि बीजेपी उम्मीदवार को जिताने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हुआ। इस सीट पर पहले कांग्रेस उम्मीदवार को विजेता घोषित किया गया था।