कर्नाटक पुलिस ने बीजेपी के विवादित एनिमेटेड वीडियो को हटाने के लिए 'X' को भेजा नोटिस
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने 'X' को नोटिस जारी कर बीजेपी के विवादित एनिमेटेड वीडियो को हटाने के लिए कहा है। इस मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक पक्षी के घोंसले में 'मुस्लिम' लिखा अंडा रखते दिखाया है।