कर्नाटक बाढ़ पीड़ितों के लिए दें ₹5000 करोड़: पीएम मोदी से पूर्व पीएम देवगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कर्नाटक बाढ़ पीड़ितों के लिए अंतरिम राहत के तौर पर ₹5,000 करोड़ देने के लिए कहा है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की भी मांग की। वहीं, कर्नाटक बाढ़ में मृतकों की संख्या 42 हो गई है जबकि 6 लाख लोग बचाए गए हैं।

Load More