कर्नाटक मंत्रिमंडल ने साइनबोर्ड में 60% कन्नड़ भाषा अनिवार्य करने के अध्यादेश को दी मंज़ूरी

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को कन्नड़ भाषा व्यापक विकास (संशोधन) अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी। मंज़ूरी मिलने के बाद अब व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, उद्योगों, अस्पतालों, संस्थानों और संगठनों के साइनबोर्ड और नेमप्लेट में 60% कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल करना होगा। इससे पहले बेंगलुरु में उन आउटलेट्स के साइनबोर्ड्स में तोड़फोड़ हुई थी जिनमें कन्नड़ भाषा का प्रयोग नहीं किया गया था।

Load More