कर्नाटक में 1 अप्रैल से कामकाजी महिलाओं और स्कूली छात्रों को दी जाएगी फ्री बस सेवा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि स्कूली छात्रों और कामकाजी महिलाओं को 1 अप्रैल से सार्वजनिक बसों में मुफ्त सवारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना को सुविधाजनक बनाने के लिए मौजूदा बसों के साथ मिनी स्कूल बसों को काम में लगाया जाएगा। बेंगलुरु में केएसआरटीसी की वॉल्वो बसों के लॉन्च के बाद यह घोषणा की गई।

Load More