कर्नाटक में 16 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 2 वर्षीय बच्चा, बचाव अभियान जारी
कर्नाटक के विजयपुरा में बुधवार शाम को अपने घर के पास खेलते समय सात्विक नामक 2 वर्षीय बच्चा करीब 16 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम से ही बचाव अभियान जारी है और पाइप के ज़रिए सात्विक तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। बकौल पुलिस, बोरवेल के अंदर हलचल देखी गई है।