कर्नाटक में 4% धार्मिक अल्पसंख्यक आरक्षण खत्म करने के खिलाफ याचिका पर एससी करेगा सुनवाई
कर्नाटक सरकार द्वारा धार्मिक अल्पसंख्यकों (ओबीसी मुसलमान) के लिए 4% आरक्षण समाप्त करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट तैयार हो गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया था कि इस 4% आरक्षण को दो बराबर हिस्सों में बांटकर वोक्कालिगा व लिंगायत समुदाय के मौजूदा आरक्षण में जोड़ा जाएगा।