कर्नाटक में अपहरण के मामले में जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना जेल से हुए रिहा
एक महिला के अपहरण के मामले में बेंगलुरु (कर्नाटक) के एक कोर्ट से सशर्त ज़मानत मिलने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे व जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना को मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया। एचडी रेवन्ना को ₹5 लाख के बॉन्ड पर ज़मानत दी गई है। रेवन्ना को 4 मई को एसआईटी ने गिरफ्तार किया था।