कर्नाटक में अपहरण मामले में एचडी रेवन्ना को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कर्नाटक की एक अदालत ने अपहरण के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, रेवन्ना के खिलाफ एक महिला का अपहरण करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि रेवन्ना को 4 मई को कर्नाटक पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार किया था।

Load More